पेट में इन्फेक्शन के लक्षण क्या है?HealthPlanet

Posted on Tue 29th Nov 2022 : 12:07

पेट में इन्फेक्शन होने पर महसूस हो सकते हैं ये 4 लक्षण, न करें नजरअंदाज
पेट के इन्फेक्शन को पेट का फ्लू भी कहा जाता है। यह वायरल और बैक्टीरियल संक्रमण होता है, जो गंभीर पेट दर्द के साथ कई लक्षण पैदा कर सकता है। इसे मेडिकल टर्म में गैस्ट्रोएंटराइटिस कहते हैं। लंबे समय तक पेट में इन्फेक्शन रहने पर यह गंभीर रूप ले सकता है। इसलिए अगर आपको कोई भी पेट से जुड़ी लक्षण नजर आए, तो इन्हें नजरअंदाज न करें।
1. उल्टी

उल्टी को अकसर लोग सामान्य मान लेते हैं, लेकिन अगर आपको लगातार उल्टी हो रही है तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। बार-बार उल्टी होना पेट में इन्फेक्शन का लक्षण हो सकता है।
2. दस्त और डायरिया

कई लोगों बार-बार पेट खराब होने की दिक्कत रहती है। यह पेट में गड़बड़ी के कारण ही होता है, लेकिन अधिकतर लोग इसे सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। अगर आपको लंबे समय तक दस्त या डायरिया परेशान कर रहा है, तो यह पेट में इन्फेक्शन का लक्षण हो सकता है। इस स्थिति में आप डिहाइड्रेट महसूस कर सकते हैं।
3. पेट में मरोड़ और दर्द

पेट में इन्फेक्शन का सबसे आम लक्षण पेट में दर्द होता है। इस दौरान आपको तेज पेट में दर्द, पेट में मरोड़ महसूस हो सकती है। अगर आपको बार-बार पेट में दर्द हो, तो इसे नजरअंदाज न करें। लेकिन हर पेट दर्द इन्फेक्शन भी नहीं होता है, इसलिए घबराने की जरूरत भी नहीं है। डॉक्टर से जांच करवाकर पेट में दर्द के कारण का पता लगाया जा सकता है।
4. मांसपेशियों में दर्द

मांसपेशियों के दर्द को अधिकतर लोग कमजोरी मान लेते हैं और नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन मांसपेशियों में दर्द पेट में इन्फेक्शन के कारण भी हो सकता है। अगर आपको शरीर के हर हिस्से जैसे पीठ, कमर और पैरों में दर्द हो तो इसे इग्नोर न करें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info